फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not give entry to vehicles without high security number plate and mine tag

Saharanpur News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और माइन टैग वाले वाहनों काे न दें प्रवेश

Sat, 08 Jul 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Do not give entry to vehicles without high security number plate and mine tag
एसडीएम और खान अधिकारी ने चेताया पट्टा धारकों और क्रशर मालिकों पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बेहट। खनिज के परिवहन को लेकर जारी शासनादेश के संबंध में शुक्रवार को एसडीएम दीपक कुमार में पट्टा धारकों व स्टोन क्रशर मालिकों के साथ बैठक की। एसडीएम ने जानकारी दी, कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों को ही खनन पट्टे, भंडारण स्थल व क्रशर पर प्रवेश दिया जाए। यदि बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट लगे वाहन खनिज का परिवहन करते पकड़े गए, तो ऐसे वाहनों के परमिट निरस्तीकरण के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि इसके अलावा संबंधित पट्टा धारक व क्रशर मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्रशर मालिकों से बिना रायल्टी खनिज बेचने व ओवरलोडिंग न कराने की अपील की। खनन अधिकारी एनके दास ने कहा कि एक जुलाई से खनन कार्य करने वाले वाहनों के लिए माइन टैग अनिवार्य किया गया है, जिन वाहनों का माइन टैग मैप नहीं हुआ है या जिन पर माइन टैग नहीं लगे है ऐसे वाहनों को भंडारण स्थल एवं क्रशर पर प्रवेश न दिया जाए। एआरटीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिन वाहन स्वामियों के दो से अधिक चालान पेंडिंग है, ऐसे वाहनों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर स्टोन क्रशर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने एसडीएम के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा, कि यदि किसी वाहन पर दो टन ओवरलोड हो तो ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न की जाए, क्योंकि भारत सरकार के जियो में पांच प्रतिशत टॉलरेंस की छूट है। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार संजय कुमार, सीओ रुचि गुप्ता व अभितेज सिंह के अलावा चौधरी शिवराज, गुरुदयाल चौधरी, गौरव खरड़, रिंकू राणा, राजीव चौधरी, राव रहमान, हाजी शफीक, आशु सैनी, गगनदीप मान, रूपम चौधरी, मिंटू, हाजी रियाजुल, खुर्शीद अहमद आदि क्रशर मालिक एवं पट्टाधारक मौजूद रहे।


सिपाही और चपरासी तक करते हैं चेकिंग
बेहट। बैठक में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग के नाम पर हो रहे उत्पीड़न का मुद्दा भी जोरशोर से उठा। सहारनपुर स्टोन क्रशर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा कि थाने के एक सिपाही से लेकर तहसील के चपरासी तक खनिज सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों को सड़क पर कहीं भी रोककर कर खड़े हो हो जाते हैं और चेकिंग करते हैं। वाहनों की चेकिंग के लिए केवल एसडीएम और सीओ ही अधिकृत किए जाएं। इस पर एसडीएम ने क्रशर मालिकों को आश्वस्त किया कि आगे से इस तरह की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed