{"_id":"67c369175ef10ecaac064d95","slug":"do-not-be-negligent-in-resolving-public-grievances-dm-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-143776-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें : डीएम
Sun, 02 Mar 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
बेहट/रामपुर मनिहरान/नकुड़। बेहट के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष बंसल व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जनसमस्याएं सुनीं। उनके समक्ष 72 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। रामपुर मनिहारान में एसडीएम श्वेता पांडेय तथा नकुड़ में एडीएम एफ रजनीश मिश्र ने फरियाद सुनीं।
डीएम के समक्ष मिर्जापुर के सरजीत ने कुछ लोगों पर उसके मकान का रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए उसे खुलवाने, नहर मलकपुर के प्रधान आमिर व असगरपुर के ग्रामीणों ने पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सीसी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। हथौली के सेवाराम ने हथनीकुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर में पानी छोड़ने, नंदपुर जोडियो के राजबीर ने रायेपुर-महमूदपुर नगली संपर्क मार्ग पर सड़क निर्माण कराने का प्रार्थना पत्र दिए। सबसे ज्यादा राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें रही। डीएम ने समाधान दिवस में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरतें, उनका निस्तारण गंभीरता से करें। इस अवसर पर एसडीएम मानवेंद्र सिंह व सीओ अभितेष सिंह मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान के तहसील दिवस में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम श्वेता पांडेय को सौंपा। इसमें गन्ने का मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल करने, जर्जर एचटी तारों को बदलने, दिल्ली यमुनोत्री हाईवे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द कराने की मांग की। इस मौके पर नितिन पंवार, जितेंद्र, वीरसेन, अजय भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नकुड़ के समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने फरियादियों की शिकायत सुनी। समाधान दिवस में कुल 33 शिकायत दर्ज हुई। जबकि मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान एसडीएम संगीता राघव, तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, सीओ एसएन वैभव पांडेय, नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र सक्सेना आदि रहे।