{"_id":"5ded40848ebc3e1bdb1a1bdd","slug":"dm-xi-s-team-beat-iia-by-151-runs-saharanpur-news-mrt457735775","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम इलेवन की टीम ने आईआईए को 151 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर क्लब में आईआईए और प्रशासन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में विजेता टीम ट्राफी के साथ
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। डीएम इलेवन और आईआईए की टीमों के बीच हुए मैत्री क्रिकेट मैच में डीएम इलेविन की टीम ने 151 रनों से शानदार जीत हासिल की। विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
रविवार को सहारनपुर क्लब मैदान पर आयोजित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएम इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 270 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इनमें अब्दुल अहद ने 70, कमल त्यागी ने 83, डीएम आलोक कुमार पांडेय ने 11 रन बनाए। आईआईए की ओर से दीपक और अभिषेक ने तीन-तीन और सागर ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आईआईए की पूरी टीम 14.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। इस प्रकार डीएम इलेवन की टीम ने मैच 151 रन के भारी अंतर से जीत लिया। विजेता और उप विजेता टीमों को डीएम आलोक पांडेय द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच अब्दुल अहद रहे। बेस्ट बैट्समैन कमल त्यागी को चुना गया। बेस्ट बॉलर अभिषेक और बेस्ट फिल्डर गांधी को चुना गया। इस मौके पर सीडीओ प्रणय सिंह, एडीएम-एफ विनोद वर्मा, आईआईए चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, मनीष, रमेंद्र सिंह, सिद्घार्थ यादव, आरपी मिश्रा, एमएम गोयल, रणधीर कपूर, राजीव पाठक, तनवीर अहमद, परमिंदर सिंह, बिट्टू, राजेश सपरा, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।