{"_id":"5fd508128ebc3e3db72e0b6f","slug":"dm-inspected-kovid-19-hospital-saharanpur-news-mrt515309684","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। डीएम अखिलेश सिंह ने शनिवार दोपहर फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित कोविड-19 लेवल टू अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सीएचसी की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं चालू करने के संबंध में इंचार्ज से बात की।
भाकियू के चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर चल रहे आंदोलन का जायजा लेने के बाद डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डा एस चनप्पा के साथ फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अस्पताल की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता से यहां भर्ती रोगियों की संख्या और उनके खाने पीने की व्यवस्था के बारे में पूछा। बताया गया कि वर्तमान में अस्पताल में 13 रोगी भरती है जिनकी स्थिति ठीक है। इसके बाद डीएम ने कोरोना संक्रमित रोगियों का उपचार कर रही टीम में शामिल चिकित्सकों डा जावेद मलिक और डा अनमोल यादव से उपचार और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं वेंटिलेटर आदि के बारे में जानकारी की।
डीएम ने पिछले साढे़ आठ माह से बंद पड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को बहाल करने के बारे में डा नवदीप गुप्ता से बातचीत की। डा नवदीप गुप्ता ने बताया कि परिसर में स्वास्थ्य विभाग की इमारत में रेशम विकास विभाग का कार्यालय चल रहा है। इसे स्थानांतरित कराने के लिए कई बार पत्र भी लिखा जा चुका है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। डा गुप्ता ने बताय कि यदि उक्त इमारत खाली हो जाए तो इसमें ओपीडी और जरूरी इमरजेंसी सेवा संचालित की जा सकती है। इस पर डीएम ने जल्द ही समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया।