फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM expressed displeasure over not getting proper sanitation

डीएम ने किया कोविड-19 का निरीक्षण

Sun, 31 May 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over not getting proper sanitation
फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल में इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता को दिशा निर्देश देते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। डीएम अखिलेश सिंह ने रविवार की शाम फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के अंदर सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार की शाम पांच बजे सीएमओ डा बीएस सोढ़ी के साथ डीएम अखिलेश सिंह अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कोविड-19 में जाकर रोगियों से उपचार, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार, यहां मिल रहे खाने की गुणवत्ता संबंधी जानकारी ली। उन्होंने वार्ड के अंदर काम कर रहे स्टाफ नर्स अंकुर और अनुज कुमार से भी जानकारी ली। इस दौरान वार्ड के अंदर की सफाई व्यवस्था पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता को इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने चार दिन पूर्व अपने और मंडायुक्त संजय कुमार के दौरे के वक्त दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में कराए गए जा रहे रंगाई पुताई, एसी फिटिंग आदि कार्यों को भी परखा। चारदीवारी के बाहर अतिक्रमण हटने के बाद उन्होंने वहां पड़े कूड़े को भी हटवा कर सुंदरीकरण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह ने सीएमओ डा बीएस सोढी को जरुरी संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डा मनीष अग्रवाल, डा मनोज सिंह, शेखर चौहान, नीरज राणा, आकिल अहमद, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह

फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed