{"_id":"5f3582978ebc3e3cee2e0e7c","slug":"dm-declared-32-spots-hot-spots-of-seven-police-station-areas-saharanpur-news-mrt4961350199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सात थाना क्षेत्रों के 32 स्थान हॉटस्पॉट घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सात थाना क्षेत्रों के 32 स्थान हॉटस्पॉट घोषित किए
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी ने जिले में सात थाना क्षेत्रों में 32 स्थान हॉट स्पॉट घोषित किए। इन क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमित पाने के चलते ऐसा किया है। हॉटस्पॉट घोषित किए जाने वाले क्षेत्रों में थाना कोतवाली नगर, गागलहेड़ी, कोतवाली देहात, सदर बाजार, मंडी, रामपुर मानिहारान, चिलकाना शामिल हैं। जबकि पिछले 14 दिन में कोई भी कोरोना वायरस संक्रमित न पाए जाने पर तीन थाना क्षेत्रों में कंटेंनमेंट जोन की कार्रवाई समाप्त कर दी।
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर बताया कि हॉटस्पॉट घोषित होने वाले क्षेत्रों में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की गीता कालोनी, नखासा बाजार, एवं विजय टाकिज क्षेत्र, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के तहत रविदास मंदिर के बराबर वाली गली, कुरलकी, हरिजनों का मोहल्ला, ग्राम भारापुर, हरिजनों की बस्ती ग्राम आभा, सैनियों का मोहल्ला ग्राम भारापुर, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रलोक कॉलोनी, चंदोली, शाकुंभरी बिहार, शेखपुरा कदीम, प्रेमपुरी कॉलोनी, दाबकी जुनारदार, अहमद कॉलोनी, सन सिटी, मुगल माजरा, शंकरपुरी, थाना सदर बाजार क्षेत्र के शिवाजी नगर, न्यू मक्खन कॉलोनी, निकट शिवदयाल का अहाता खालसी लाइन, पूजा पुरम कॉलोनी, शिव विहार कॉलोनी, एसएएम इंटर कॉलेज वाली गली, साकेत कॉलोनी, कोरी माजरा, आशीर्वाद कॉलोनी, थाना मंडी क्षेत्र की गांधी नगर कॉलोनी, ज्ञान गार्डन चिलकाना रोड, मातागढ़ थाना रामपुर मनिहारान के मोहल्ला शिवपुरी, थाना जनकपुरी क्षेत्र के चर्च कंपाउंड, इनाम मुंशी वाली गली और मोहल्ला मजहर हसन को हॉट स्पॉट घोषित किया। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बल्ली लगा कर चिन्हित किया। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, दैनिक आपूर्ति कर्मी और जिला प्रशासन की ओर से अनुमन्य व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जारी किए सभी पास एवं अनुमति पत्र निरस्त किए। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए है कि प्रभावित स्थानों पर हॉटस्पॉट नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया जिले में 1878 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर, थाना मंडी क्षेत्र में राम विहार कॉलोनी और थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गढ़ी मलूक नंबर एक में पिछले 14 दिन से कोई कोरोना वायरस पॉजिटिव न पाए जाने के चलते पूर्व में घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्र में कंटेंनमेंट जोन की कार्रवाई समाप्त की।