फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM and SSP took stock of Court Road bridge

डीएम और एसएसपी ने लिया कोर्ट रोड पुल का जायजा

Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP took stock of Court Road bridge
सहारनपुर। कोर्ट रोड पुल पर सड़क धंसने के बाद मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा मौके पर पहुंचे। पुल बंद होने की वजह से यातायात व्यवस्था न बिगड़े, इसको लेकर ट्रैफिक और कोतवाली सदर बाजार पुलिस को निर्देश दिए। बुधवार को कोर्ट रोड पुल की सड़क धंस जाने के बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इससे जिला अस्पताल और शारदानगर पुल पर वाहनों का भार बढ़ गया। इसी के मद्देनजर शाम के समय जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कोर्ट रोड पुल पर पहुंचकर जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला अस्पताल पुल, शारदानगर पुल और वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने को निर्देश दिए। क्योंकि, जब निर्माण के दौरान पहले पुल बंद रहा था तो रोजाना कई इलाकों में जाम लगता था। क्योंकि, यह पुल नए और पुराने शहर को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed