{"_id":"63e8248a200bbcfe3e014e74","slug":"dm-and-captain-listened-to-complaints-in-samadhan-divas-saharanpur-news-c-14-1-114318-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: डीएम और कप्तान ने सुनीं समाधान दिवस में शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: डीएम और कप्तान ने सुनीं समाधान दिवस में शिकायतें
Sun, 12 Feb 2023 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:58 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़ में जन समस्याएं सुनते डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी विपिन ताडा
बिहारीगढ़/चिलकाना/बड़गांव। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने शनिवार को बिहारीगढ़ थाने में पहुंच समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। बिहारीगढ़ में आहूत थाना समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। राजस्व विभाग से संबंधित चार शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने टीमें मौके पर भेजी।
डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कानूनगो महावीर सिंह, लेखपाल संजीव शर्मा, पंकज चौहान, लेखपाल बृजभूषण चौहान, प्रवीण यादव, गौतम सिंह, रामपाल सिंह, उत्तम त्यागी रहे। चिलकाना थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में पांच शिकायतें आईं। इनमें अकिला पत्नी तूफैल निवासी होजखेड़ी थरना कुतुबशेर सहारनपुर ने ग्राम दभेड़ा कला में खेती की जमीन की पैमाइश, आरिफ पुत्र रसूलबक्स निवासी दभेड़ा कलि ने अपनी खेती की भूमि की डोल ठीक कराने का प्रार्थना दिया। सभी प्रार्थनापत्रों को हल्का लेखपालों को देकर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसआई रविंद्र कुमार, एसआई अशोक कुमार शर्मा, राजकसमार, नगर पंचायत से तनवीर अहमद रहे।
बड़गांव थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान मात्र दो शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें मौके पर एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार, एसआई विजयपाल सिंह, संजय, यशपाल सिंह आदि रहे।