फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diwali will be celebrated today, auspicious time will be 1.13 hours

Saharanpur News: आज मनाई जाएगी दीपावली 1.13 घंटे रहेगा शुभ मुहूर्त

Mon, 20 Oct 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated today, auspicious time will be 1.13 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। रविवार को नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। सोमवार को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश पूजन के शुभ मुहूर्त की अवधि 1.13 घंटे रहेगी।
ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। इस बार विशेष वैभव लक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही भद्रवास योग व शिववास योग भी है। उन्होंने बताया कि भद्रवास योग सुबह 8.44 बजे तक है। इस समय भद्रा स्वर्ग लोक में रहेगी। शिववास योग शाम 6.48 बजे से शुरू हो रहा है। इस योग में शिव-शक्ति की साधना से विशेष कृपा होती है। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7.05 से 8.18 बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल शाम 5.58 से 8.25 बजे तक रहेगा। वृषभ काल शाम 7.05 से रात 9.03 बजे तक रहेगा। व्यवसाय स्थल हेतु शुभ मुहूर्त दोपहर में 2.41 से शाम 4.05 बजे तक है। गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर को दिन में 12.19 बजे से शाम 4.20 बजे तक रहेगी। भैया दूज पर शुभ मुहूर्त सुबह 6.23 बजे से दोपहर 2.36 बजे तक है।
विज्ञापन

कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर भगवान श्रीराम अपना वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे। इसी परंपरा को निभाते हुए लोगों ने अपने-अपने घरों को रंग बिरंगी लाइटों और दीपकों से सजाया। अमावस्या की काली रात दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed