फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diwali celebrated with gaiety across the district, firecrackers worth Rs 35 crore burst

Saharanpur News: जिलेभर में उल्लास से मनाई दीपावली, 35 करोड़ के पटाखे फोड़े

Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with gaiety across the district, firecrackers worth Rs 35 crore burst
भैयादूज और अनकूट पर खरीदारी करते लोग।
सहारनपुर। जनपद में दीपावली पर्व धूमधाम और उल्लास से मनाया गया। रोशनी के पर्व पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। रंग-बिरंगी रोशनी से महानगर जगमगाता रहा, जिसकी वजह से आकाश भी रोशन नजर आई। कारोबारियों के मुताबिक जिलेभर में करीब 35 करोड़ रुपये के पटाखे छोड़े गए। मंगलवार को भी कुछ लोगों ने दीपावली मनाई।
विज्ञापन


सोमवार को दीपावली की शाम शुभ मुहूर्त में आमजन ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश, धन कुबेर की पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इसके साथ ही लोगों ने अपने-अपने देवताओं और पितरों की पूजा अर्चना भी की। देव स्थानों पर पहुंचकर दिये जलाए और उन्हें भोग अर्पित किया। घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। पर्व पर अपने परिजनों और रिश्तेदारों के यहां जाकर मिठाई और उपहार भेंट किए। साथ ही बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंदिरों में पहुंचकर भगवान को खील-पतासे और मिठाइयां अर्पित कीं। इस दौरान महानगर के प्रमुख मंदिरों श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार, पाठेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर, वैष्णवी महाकाली मंदिर, काल भैरव, साईं मंदिर, चौंताला मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर आदि में विशेष पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रंग बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर रहा आसमान

आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। शाम के समय मुहूर्त में पूजा संपन्न होने के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई। जो देर रात्रि तक जारी रही। महानगर के साथ देहात में भी लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े। छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में फुलझड़ी लेकर दीपावली पर्व पर खुशियां जाहिर की। महानगर में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही थी।

- वीडियो कॉल कर दी एक दूसरे को बधाई

दीपावली पर्व पर लोगों ने जहां घर जाकर चहेतों को बधाई दी। जो परिजन दूर मौजूद रहें। उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से वीडियो काल कर दीपावली पर्व की बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी दीपावली पर्व की रौनक रही।




- कांग्रेस सांसद इमरान की दीपावली वायरल

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दीपावली पर्व मनाते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वह हाथ में खिलौना गन लेकर आतिशबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हर धर्म के त्योहार खुशी से मनाते हैं। दीपावली पर्व का संदेश भी मिलजुलकर रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed