{"_id":"6328af8e620b1b34bf006beb","slug":"divisional-commissioner-inspected-jawahar-navodaya-vidyalaya-saharanpur-news-mrt6059969138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डा लोकेश एम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सोमवार को एसडीएम रामपुर मनिहारान और डीआईओएस को साथ लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटा चांद का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विद्यालय में मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
मंडलायुक्त द्वारा कक्षा 10ए में उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। विद्यार्थियों से उनके विषयवार पाठ्यक्रम, कक्षाओं के नियमित संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, मेस में खाने की स्थिति, पेयजल, बालिका छात्रावास, यूनिफार्म की उपलब्धता, छात्रावास व अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद मंडलायुक्त द्वारा कक्षा छह में पहुंचे और विद्यार्थियों से संवाद किया। कक्षा में सामाजिक विज्ञान का पाठन होता पाया गया। कुछ बच्चे हिंदी व कुछ बच्चे अंग्रेजी वर्जन की किताबें पढ़ते हुए देखे गए। इस बारे में पूछे जाने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं के विकल्प उपलब्ध हैं।
छात्र-छात्राओं से संवाद करने पर मंडलायुक्त को यह बताया गया कि विद्यालय में गणित, विज्ञान एवं उर्दू के शिक्षकों का अभाव है, जिस कारण इन विषयों का पाठ्यक्रम काफी पीछे है। प्रभारी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कराते हुए पाठ्यक्रम पूर्ण कराएं। मंडलायुक्त ने एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव को बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर बालिकाओं से वार्ता कर और जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त को बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व छात्रों से संवाद कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य को डायनिंग हॉल का निरीक्षण करने एवं खाने की गुणवत्ता की जांच करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।