फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Commissioner did a surprise inspection of the works of Smart City

मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Wed, 22 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner did a surprise inspection of the works of Smart City
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने बुधवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता रखने के निर्देश दिए। स्मार्ट रोड पर चल रहे सीवर लाइन डालने के कार्य के लिए 24 घंटे का समय संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तथा घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक चल रहे स्मार्ट रोड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों सड़कों पर सीवर लाइन का कार्य कल तक यानी 24 घंटे में पूरा कर सड़क खाली करने के निर्देश जल निगम को दिए। उन्होंने कहा कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसलिए प्रत्येक विभाग अपने कार्यों में गुणवत्ता बनाकर रखे। यदि कहीं लापरवाही मिलती है तो संबंधित के विरुद्घ कठोर कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने दोनों बस अड्डों का निरीक्षण कर प्रस्तावित नए बस अड्डों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को दिए। इसके बाद वह नगर निगम परिसर में बने आईसीसीसी (इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए आईसीसीसी में रंग संयोजन आकर्षक ढंग का कराए। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों को कार्यों पर नजर रखने को कहा। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोजन खुला बिकता देखकर नाराजगी जताई
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रेहड़ी और ठेलों पर खुले में खाना, फल, सब्जी आदि बिकते नजर आए। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त कर मुख्य खाद्य नियंत्रक को मौके पर बुलाकर तुरंत सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि भविष्य में भोजन और अन्य खाद्य सामग्री ऐसे खुले में बिकती नजर आई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्घ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed