फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District women's hospital included in top ten in rejuvenation scheme

Saharanpur News: कायाकल्प योजना में जिला महिला अस्पताल टॉप टेन में शामिल

Fri, 30 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
District women's hospital included in top ten in rejuvenation scheme
सहारनपुर। कायाकल्प योजना 2022-23 के मूल्यांकन में जिला महिला अस्पताल ने पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। योजना के तहत उसे पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि से महिला अस्पताल के समस्त डाक्टर तथा स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार और स्वस्थ वातावरण मिले, इसके लिए केंद्र सरकार कायाकल्प योजना चला रही है। कई महीने पहले कायाकल्प योजना 2022-23 के तहत जिला महिला अस्पताल में केंद्र की टीम ने निर्धारित मानकों का निरीक्षण किया था। उसके परिणाम जारी किए गए हैं। इसमें जिला महिला अस्पताल ने 91.50 रेटिंग पाकर पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। अभी तक महिला अस्पताल टॉप टेन में शामिल नहीं हुआ था। पिछले छह महीने के अंदर महिला अस्पताल में खासा बदलाव देखने को मिला। सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना में सहारनपुर ने लखनऊ, गोरखपुर जैसे बड़े जनपदों को भी पीछे छोड़ा है। इसके लिए उनकी टीम बधाई के पात्र है। यह अवार्ड 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर मिलता है। सहारनपुर ने 91.50 फीसदी स्कोर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed