फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District-wide alert issued after Delhi blast

Saharanpur News: दिल्ली में विस्फोट के बाद जिलेभर में अलर्ट जारी

Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
District-wide alert issued after Delhi blast
दिल्ली में बम विस्फोट के बाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
सहारनपुर। दिल्ली में विस्फोट के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया। सोमवार शाम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में निगरानी बढ़ा दी गई। होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है। खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट हुआ। इसके बाद जिलेभर में अलर्ट जारी हो गया है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी ने ट्रेनों, प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैगों की तलाशी ली। इसके साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल, आउटर और रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ाई गई। नई दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। संवेदनशील, अति संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

होटल, ढाबों व धर्मशालाओं में पुलिस ने चेकिंग की। सोशल मीडिया और अफवाहों पर मॉनीटरिंग सक्रिय की गई। खुफिया तंत्र भी अलर्ट मोड पर है।। उधर, एसएसपी आशीष तिवारी का कहना है कि दिल्ली में विस्फोट के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed