फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District's son Vasu will play in West Indies

क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए वासु का चयन, वेस्टइंडीज में खेलेगा

Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
District's son Vasu will play in West Indies
वायु के चयन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते एसडीसीए पदाधिकारी और वासु के पिता सुनील। - फोटो : SAHARANPUR
वेस्टइंडीज में खेलेगा जिले का बेटा वासु
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव बेरखेड़ी हिंदू निवासी तेज गेंदबाज वासु वत्स का चयन आगामी चार जनवरी से वेस्टइंडीज में होने जा रही आईसीसी की अंडर-19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए हुआ है। क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाले वह जनपद के पहले खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।
वासु के पिता सुनील कुमार एक प्राइवेट स्कूल में प्रधानाचार्य हैं, जबकि मां नीरज प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज जाने वाली 17 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में वासु का चयन होने से परिजनों में खुशी है। एसडीसीए (सहारनपुर डिस्ट्रिट क्रिकेट एसोसिएशन) ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। सचिव लतीफ उर रहमान ने बताया कि वासु तेज गेंदबाज हैं, जो 140 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गति से गेंदबाजी करते हैं। उनका सबसे मजबूत पक्ष गति के साथ बॉल को स्विंग करना भी है। वर्ल्ड कप के लिए वासु सहारनपुर के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पत्रकार वार्ता में वासु के पिता सुनील कुमार भी मौजूद रहे। सुनील कुमार ने बेटे की सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही वरिष्ठ क्रिकेटर अकरम सैफी के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि वासु की चोट के इलाज से लेकर फ्लाइट के टिकट और अन्य सुविधाएं तक अकरम सैफी ने दिलाई हैं। पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफ उर रहमान, साजिद उमर, सैयद मशकूर, राकेश शर्मा, विक्की चौधरी, राजीव गोयल, विनय कुमार, अर्जुन कुमार, सचिन कुमार, मृदुल गर्ग, अर्जुन चौहान, रवीश राठी, दीपक सैनी , मोहम्मद आमिर, तनवीर अहमद, शोएब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नागालैंड के विरुद्घ किया शानदार प्रदर्शन
अक्तूबर 2021 में हुई वीनू मांकड क्रिकेट प्रतियोगिता में वासु ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए सात मैचों में 16 विकेट लिए थे। उनका सबसे शानदार प्रदर्शन नागालैंड के विरुद्ध रहा था। इस मैच में उन्होंने सात ओवर में चार रन देकर आठ विकेट लिए थे, जिनमें हैट्रिक भी शामिल थी। सात ओवर में तीन ओवर मेडन भी थे। तभी से चयनकर्ताओं की नजर उन पर थी। उनके प्रदर्शन को देखते हुए ही नवंबर 2021 में वासु का चयन अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हुआ था। तब से वह बैंगलुरु में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासु वत्स तेज गेंदबाज है, जो 140 किलोमीटर से अधिक गति से गेंदबाजी करता है, जिसमें स्विंग होती है। मैंने कई मैचों में मौजूद रहकर वासु का प्रदर्शन देखा है। वासु का भविष्य उज्जवल है। मुझे उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही जल्द ही भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा होगा।
अकरम सैफी, एसडीसीए निदेशक एवं वरिष्ठ क्रिकेटर।

क्रिकेट वासु वत्स

क्रिकेट वासु वत्स- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed