{"_id":"637bc5ef5774e3195c417185","slug":"district-president-of-aspa-joins-bjp-with-supporters-saharanpur-news-mrt614515548","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसपा के जिलाध्यक्ष समर्थकों संग भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसपा के जिलाध्यक्ष समर्थकों संग भाजपा में शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जयराम गौतम प्रधान ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने जयराम गौतम और उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व जनहित की नीतियों के कारण लगातार भाजपा परिवार बढ़ता जा रहा है। भाजपा सर्वसमावेशी व सर्वव्यापी राजनैतिक दल है। जयराम गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, उससे प्रभावित होकर उन्होंने समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ली। जयराम गौतम प्रधान के साथ मंदीप चौधरी, अजय कुमार, मनीष वाल्मीकि, मंजीत प्रधान, हिमांशु शर्मा, गुलाब सिंह, नितिन सैनी, सागर चौधरी, शुभम, श्रवण प्रधान, चौधरी दीपक कुमार, अनिल विश्वकर्मा, सौरभ गोयल, हिमांशु भारद्वाज, मनदीप पंवार भी भाजपा में शामिल हुए।