{"_id":"61881433a3bbe06a0d68ac69","slug":"district-magistrate-inspected-voter-revision-campaign-saharanpur-news-mrt5637969190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा फार्म-6 के साथ आयु प्रमाण पत्र के रूप में शैक्षिक योग्यता का कोई प्रमाण पत्र आवश्यक लिया जाए। शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र नहीं होने पर आयु को लेकर शपथ पत्र प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष अभियान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने रविवार को कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें। कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा किसी भी मतदेय स्थल पर फार्म 06, 08 और 08 ए की कमी नहीं होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सुपरवाइजर को मतदेय स्थलों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। यदि कहीं भी फार्म की कमी हो तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी एवं जिला कार्यालय से समन्वय कर पूरा कराएं। सुपरवाइजर पहली बार निर्वाचक नामावली का कार्य करने वाले बीएलओ के कार्यों पर ध्यान रखे। उन्होंने जेवी जैन डिग्री कॉलेज, गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरू नानक इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, एसएम इंटर कॉलेज एवं महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेबल ऑफिसर के कार्यप्रणाली को भी देखा।
एसडीएम सदर ने किया औचक निरीक्षण
उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव ने रविवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य का कई गांवों में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांव घुन्ना में विलंब से पहुंची बीएलओ को समय पर आने के निर्देश दिए। उन्होंने घाना खंडी, नागराजपुर, चक देवली, मेहरबानी, मुल्लापुर, कोलकी और सूमली में विशेष पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रेडी मोहद्दीनपुर में पुरुष महिला अनुपात को सुधारने के भी निर्देश दिए। इस गांव में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में काफी अंतर बताया।