फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District Congress Committee supports fee waiver

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया फीस माफी का समर्थन

Tue, 18 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
District Congress Committee supports fee waiver
हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन की अवधि की फीस माफी की मांग को लेकर चल रहे अभिभावक संघर्ष समिति के धरने को कांग्रेस जिला कमेटी ने समर्थन दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन

हकीकतनगर रामलीला मैदान पर अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में चल रहे धरने के दौरान फीस माफी को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली जिला कांग्रेस कमेटी और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि की बच्चों की फीस माफ होनी चाहिए। इसके लिए अभिभावक संघर्ष समिति के साथ कांग्रेस भी अब आंदोलन में शामिल रहेगी। संजय वालिया ने कहा कि अभी तक सपा, कांग्रेस, रालोद, व्यापार मंडल ने अभिभावक संघर्ष समिति को समर्थन दिया है। 25 अगस्त को सभी संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। युवा कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी व पीसीसी सदस्य संजीव कौशल ने कहा कि कांग्रेसी आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, सरदार हरमन सिंह, हनी, सपा से फरहाद गाड़ा, हाजी मो. इदरीश, हरिओम मिश्रा, जादोराम गुप्ता, मनीष त्यागी, राजकुमार शर्मा, चौधरी रणबीर सिंह, रवि यादव, अमित कंबोज, अनुज कुमार, बृजेश कश्यप, मो. आमिर, मोनू कुमार, बबलू कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed