फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District colleges and colleges will be closed till April 16

जनपद के कॉलेज और महाविद्यालय 16अप्रैल तक होंगे बंद

Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
District colleges and colleges will be closed till April 16
सहारनपुर। जनपद के सभी इंटर कॉलेज और महाविद्यालय 16 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षण संस्थाओं को निर्देश जारी किए हैं। उधर, चुनाव के मद्देनजर शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया चिकित्सा, नर्सिंग होम और पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़कर सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान 16 अप्रैल तक बंद रहेंगे। यदि कहीं परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा के समय में विद्यालय और महाविद्यालय खोलने की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि इस अंतराल में कोई भी अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, क्योंकि उनको त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव या कोविड ड्यूटी के लिए किसी भी समय बुलाया जा सकता है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मोबाइल नंबर भी 24 घंटे ऑन रखने होंगे। कॉल करने पर यदि रिसीव नहीं किया जाता है तो इस स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि राजकीय, अशासकीय, वित्त विहीन, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में उक्त अवधि में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, मगर शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियत समय पर विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed