फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District being surrounded by corona infection

कोरोना के संक्रमण से घिरता जा रहा जिला

Sun, 12 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
District being surrounded by corona infection
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 20 हो चुकी है। इनमें दो विदेशी और अन्य जमाती भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की शुरुआत चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा से हुई थी। यहां असम का जमाती संक्रमित मिला था। इसके बाद से तो शहर से देहात तक कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही चला गया। जिले में चिलकाना के बाद शहर के लोहानी सराय, ढोली खाल, पक्का बाग, यायीया शाह, हबीबगढ़, महीपुरा, अयोध्यापुरम के साथ ही रामपुर मनिहारान, गंगोह के अलावा देवबंद भी संक्रमण की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण का दायरा इतना ज्यादा नहीं था। लेकिन इस सप्ताह कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते चले गए। खास बात यह है कि कोरोना संक्रमितों में अब तक सभी या तो जमाती हैं या उनके संपर्क वाले। सर्च आपरेशन में जैसे जैसे जमातियों को चिह्नित किया गया। उसी के साथ ही संदिग्ध मरीजों और संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली गई। इन्हीं हालात के कारण दुमझेड़ा को सील करने के बाद जिले में शहर के पांच थाना क्षेत्रों के अलावा चिलकाना, रामपुर मनिहारान, गंगोह के बाद अब देवबंद भी कोरोना संक्रमण के दायरे में आ चुका है। अब स्थिति यह हो गयी है कि शहर से देहात तक जिले के अधिकतर हिस्से संक्रमण की जद में हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि संक्रमितों वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और संपर्क में मिलने वालों की चिकित्सीय जांच के बाद क्वारंटीन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने और इस बीमारी के प्रति अलर्ट रहने को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed