{"_id":"5e1cb0298ebc3e87f54a44f1","slug":"district-again-topped-on-implementation-of-development-works-saharanpur-news-mrt4636014186","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के कार्यान्वयन पर जनपद फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के कार्यान्वयन पर जनपद फिर अव्वल
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद ने एक बार फिर से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के कार्यान्वयन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनपद ने 89.77 अंक लेकर प्रथम रेंकिंग हासिल की है।
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों में जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले माह भी जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। उत्तर प्रदेश कार्यान्वयन विभाग की दिसंबर महीने की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के विकास एजेंडा कार्यक्रम में जनपद ने पहली रैंकिंग हासिल की है। इस रिपोर्ट के अनुसार जनपद सहारनपुर ने 89.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर कुशीनगर जिला रहा। उसे 89.22 प्रतिशत अंत प्राप्त हुए हैं। 87.85 प्रतिशत अंक लेकर मैनपुरी जनपद ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। रामपुर जनपद को 87.78 फीसदी अंक मिले और वह चौथे नंबर पर आया है। पांचवे नंबर पर आने वाले हापुड जिले को 86.32 अंक मिले हैँ। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सहारनपुर जनपद के सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों में एक बार फिर से प्रथम आने के लिए तमाम प्रशासनिक टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले का तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी इसी तरह मेहनत करके जिले को सभी मामलों में पहले स्थान पर बनाए रखेंगे।