फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute over breaking the wall of the colony to open the way to the cemetery

Saharanpur News: कॉलोनी की दीवार तोड़ कब्रिस्तान का रास्ता खोलने पर विवाद

Mon, 27 Oct 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dispute over breaking the wall of the colony to open the way to the cemetery
बेहट के गांव लोदीपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता छात्र को प्रशस्ति पत्र देती ऋतु सैनी
नानौता। नगर के मोहल्ला अफगानान स्थित शिव शक्ति विहार कॉलोनी में दीवार तोड़कर कब्रिस्तान का रास्ता बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को समझाकर शव को दूसरे रास्ते से ले जाकर दफन करवाया।
विज्ञापन



रविवार सुबह करीब छह बजे नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी जमशेद खान की मौत हो गई थी। मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा उनके शव को कब्रिस्तान ले जाने के लिए कॉलोनी के बीच से गुजर रहे रास्ते के अंत में बनी दीवार तोड़ दी। इसे देखकर कॉलोनी के लोगों में रोष फैल गया। कॉलोनीवासियों के अनुसार कॉलोनी में कब्रिस्तान जाने का कोई रास्ता कभी नहीं रहा है। दीवार तोड़कर जबरन कॉलोनी के बीच से कब्रिस्तान का रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। विवादित रास्ते को बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों व थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों से वार्ता कर माहौल को शांत कराते हुए शव को दूसरे रास्ते से कब्रिस्तान ले जाकर दफन कराया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही काॅलोनीवासियों ने स्वयं ही तोड़ी गई दीवार को ठीक कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में शव दफनाने को काॅलोनी का रास्ता तोड़ने पर विवाद हो गया था। शव को पूर्व के रास्ते से ले जाकर दफन कराया गया है। दोनों पक्षों में अब कोई विवाद नहीं रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करते हुए काॅलोनी के मुख्य रास्ते पर बैरीकेड्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed