फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute on toll area, solution not found

टोल क्षेत्र पर गहराया विवाद, नहीं निकला समाधान

Thu, 05 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute on toll area, solution not found
सहारनपुर अंबाला हाईवे पर सरसावा के पास शुरू किया गया टोल। - फोटो : SAHARANPUR
टोल क्षेत्र पर गहराया विवाद, नहीं निकला समाधान
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला-सहारनपुर हाईवे पर सरसावा क्षेत्र में टोल क्षेत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद और गहरा गया है। क्षेत्र के लोग टोल से 20 किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को टैक्स से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल टोल के स्टाफ और पुलिस की ओर से दो दिन तक अन्य टोल की समीक्षा के बाद निर्णय लेनेे का आश्वासन दिया गया है।
सरसावा में टोल शुरू होते ही बुधवार को क्षेत्रीय लोगों ने दो बार हंगामा किया था। सीओ नकुड़ अरविंद पुंडीर, सरसावा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और टोल अधिकारी प्रदीप पाठक के बीच वार्ता हुई। इसमें तय हुआ था कि अन्य टोल की समीक्षा के बाद दो दिन में निर्णय लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को भी स्थानीय लोग टोल स्टाफ से उलझते दिखे। असदपुर सहित अन्य गांवों के राजबीर चौधरी, महावीर, जसबीर आदि ने कहा कि स्थानीय लोगों को अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

परिधि को लेकर बना है मतभेद
- आसपास के क्षेत्रों की परिधि तय करने को लेकर मतभेद सामने आ रहा है। कुछ लोगों ने 10 किलोमीटर का मानक रखने की मांग की है तो कुछ 20 किलोमीटर की परिधि की मांग कर रहे हैं। तर्क है कि इससे आसपास के अधिकतम क्षेत्र कवर हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर भी इस मामले में वार्ता करेंगे
- सरसावा में टोल व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रित चावला की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्टरों की बैठक टीपीनगर में हुई। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि अब हरियाणा, पंजाब, जम्मू की ओर जाने वाले वाहनों पर टोल टैक्स का भार बढ़ जाएगा। इससे कारोबार प्रभावित होगा। परिवहन व्यवसायी जल्द ही हाईवे और टोल के अधिकारियों से मिलकर राहत की मांग करेंगे। इस दौरान राजीव कालिया, संयम कक्कड़, रोबिन मोंगा, प्रेम सागर, अरविंद, गुरदीप सिंह बावा, गुरदीप सिंह, रतन सिंह यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed