{"_id":"66f864f2f7f721882607b5b7","slug":"dispute-escalated-over-maulana-madanis-statement-darul-uloom-distanced-itself-from-it-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-132607-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मौलाना मदनी के बयान पर बढ़ी तकरार, दारुल उलूम ने पल्ला झाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मौलाना मदनी के बयान पर बढ़ी तकरार, दारुल उलूम ने पल्ला झाड़ा
Sun, 29 Sep 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर टिप्पणी कर चौतरफा घिर गए हैं। मुसलमानों के सबसे बड़े इस्लामी तालीम के केंद्र दारुल उलूम के मोहतमिम सहित देश के प्रमुख उलमा ने ओवैसी की हिमायत करते हुए मदनी के बयान पर नाइत्तेफाकी जताई है।
विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने एक साक्षात्कार में सांसद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बयान दिया था। जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दारुल उलूम ने भी उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया है। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि मौलाना महमूद मदनी का बयान नया है या पुराना, लेकिन वह उनके अंदाज और बयान से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते। विचारों को रखने का तरीका बेहतर होना चाहिए। उन्होंने कहा की असदुद्दीन ओवैसी हजरत मोहम्मद साहब और वक्फ संशोधन बिल जैसे मसलों में बेबाकी से अपनी बात रख रहे हैं। उनके साथ अपने विरोध को जिस तरीके से मौलाना महमूद मदनी ने पेश किया है वह मुनासिब नहीं है।
मजलिस-ए-शूरा के सदस्य व मालेगांव से विधायक मौलाना इस्माईल ने भी मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के बारे में मौलाना महमूद ने जो कुछ कहा वह ठीक नहीं है। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने भी मदनी के बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के आने की सारी जिम्मेदारी ओवैसी साहब की है यह बात कोई बेखबर आदमी ही कर सकता है। वहीं, पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने भी अपने बयान में मौलाना महमूद मदनी के टिप्पणी को गलत ठहराया है।
विज्ञापन
साक्षात्कार में मौलाना महमूद ने यह कहा
एक साक्षात्कार में मौलाना महमूद मदनी ने एनआरसी पर खुलकर बोलते हुए कहा था कि देश में एनआरसी आनी चाहिए। जमीयत इसके पक्ष में है। साथ ही उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के बयानों को गलत और उनके कार्यक्रमों में जानी वाली भीड़ को पागल बताया था। जिसको लेकर मदनी मुस्लिम समाज के निशाने पर आए हुए हैं।