फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Display of the sugarcane quota survey will begin in the division on July 20.

Saharanpur News: मंडल में 20 जुलाई से शुरू होगा गन्ना सट्टा सर्वे का प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Display of the sugarcane quota survey will begin in the division on July 20.
सहारनपुर। पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। गन्ना सर्वे के दौरान जो भी आंकड़े प्राप्त हुए हैं, उसके आधार पर विभाग द्वारा ग्राम स्तरीय सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम 20 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि गन्ना विभाग किसान के द्वार अभियान के अंतर्गत कर्मचारी गन्ना किसानों को उनके गन्ना सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कुल 63 बिंदुओं पर आंकड़े दिखाकर उनसे सहमति प्राप्त करेंगे। मंडल के सभी विभागीय और चीनी मीलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी किसान को 63 कॉलम से संबंधित आंकड़ों में किसी बिंदु पर आपत्ति है तो सर्वेयर आपत्ति प्राप्त करते हुए रजिस्टर में दर्ज कर निस्तारण कराए। उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण के भी निर्देश दिए। कहा कि
विज्ञापन

प्रदर्शन टीम को ग्राम पहुंचने से पहले ही किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचित भी करें। किसानों से अपील की है कि वे ग्राम स्तरीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेला में अपनी कृषि योग्य भूमि, गन्ना प्रजाति, मोबाइल नंबर, बेसिक कोटा एवं बैंक खाता आदि महत्वपूर्ण विवरणों की सही जानकारी प्राप्त करें। कोई भी विवरण गलत होने की स्थिति में गन्ना पर्यवेक्षक को आवश्यक दस्तावेज एवं प्रार्थना-पत्र देकर मौके पर ही अपडेट कराए। यह भी बताया कि पेराई सत्र 2026-27 के लिए 30 सितंबर, 2026 तक बनाए गए गन्ना समिति के सदस्यों को ही गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। ग्राम स्तरीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन के दौरान किसानों द्वारा उपज बढ़ोतरी हेतु अपना आवेदन पत्र भी 30 सितंबर तक निर्धारित शुल्क के साथ दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed