फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Disciplined Sant Ravidas procession in harmony full atmosphere

सद्भाव पूर्ण माहौल में अनुशासित होकर निकाले संत रविदास शोभायात्रा

Wed, 17 Feb 2021 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Disciplined Sant Ravidas procession in harmony full atmosphere
छुटमलपुर में संत रविदास शोभायात्रा के मददेजनर बैठक को संबोधित करते एसपी देहात अतुल शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सद्भाव पूर्ण माहौल में अनुशासित होकर निकाले संत रविदास शोभायात्रा
विज्ञापन

छुटमलपुर। कसबे में एक मार्च को निकाली जाने वाली संत रविदास जयंती शोभायात्रा के मद्देनजर बुधवार को एसपी देहात अतुल शर्मा ने बैठक कर आयोजकों से सद्भाव पूर्ण माहौल में अनुशासित होकर यात्रा निकालने का अनुरोध किया।

हरिजन कालोनी स्थित संत रविदास मंदिर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में एसपी देहात अतुल शर्मा ने कहा कि त्योहार हमारी सांझा संस्कृति की धरोहर हैं। इन्हें आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाना चाहिए। बैठक में संयोजक सतीश रावत की तरफ से शोभायात्रा के दौरान हाईवे किनारे खडे़ होने वाले ट्रकों, बसों, रेहडी और ठेलियों को हटवाने की मांग की गई। ताकि शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार का अवरोध पैदा न हो। इस पर एसपी देहात ने एसओ मनोज चौधरी को एक मार्च के दिन हाईवे को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही भारी वाहनों का डायवर्जन बाईपास से कराने के निर्देश दिए। बैठक में आसपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद कुमार, विधिक सलाहकार संदीप कांबोज, कमल किशोर, सचिन कर्णवाल, रोबिन सिंह, राजकुमार, मास्टर रामेश्वर पालीवाल, ब्रह्मपाल सिंह, इस्लाम अलवी, फैजान मिर्जा प्रधान, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed