फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dirt spread outside the ICU of the district hospital

जिला अस्पताल के आईसीयू के बाहर फैली गंदगी

Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread outside the ICU of the district hospital
जिला अस्पताल आईसीयू के फैली बदहाली। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल प्रशासन आईसीयू का नवीनीकरण करा रहा है। कई माह से काम चल रहा है। वार्ड के भीतर काम हो चुका है। बीते करीब एक माह से आईसीयू के बाहर पुरानी टाइल्स उखाड़कर छोड़ी गई हैं। तीमारदारों को मरीजों को स्ट्रेचर पर खींचने तक में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आईसीयू में ज्यादातर दिल के मरीज भर्ती किए जाते हैं, मगर अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों को भी यहां रखा जाता है। करीब एक माह से आईसीयू के बाहर की टाइल्स को उखाड़कर वहीं पर डाला गया है। कई जगह पर रेत फैली हुई है। ऐसे में तीमारदार मिट्टी से सनी चप्पल और जूते लेकर आईसीयू में एंट्री कर रहे हैं, जबकि आम तौर पर आईसीयू में चप्पल तक पहनकर जाने पर पाबंदी रहती है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर पर डालकर आईसीयू तक लाने और यहां से ले जाने में तीमारदारों को परेशानी रहती है। मंगलवार को दो बुजुर्ग अपने मरीज को स्ट्रेचर पर मुश्किल से ले जाते दिखे।
विज्ञापन

आईसीयू का पूरी बिल्डिंग का नवीनीकरण किया जा रहा है। हमने आईसीयू को प्राइवेट अस्पताल से भी बेहतर बनाने की कोशिश की है। बाहर नई टाइल्स बिछाई जानी हैं, जो अगले दो दिन में आ जाएंगी। टाइल्स नहीं आने की वजह से बाहर का काम थोड़ा रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed