फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Director checked the documents of mineral vehicles

निदेशक ने की खनिज वाहनों के कागजातों की जांच

Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Director checked the documents of mineral vehicles
शाहजंहा बोर्ड पर चेकिंग करती खनन विभाग की निदेशक डा रोशन जेकब - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में आई भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने शुक्रवार की रात हरियाणा से आने वाले वाहनों की आईएसटीपी (अंतरराज्यीय परिवहन अनुमति) की जांच की। उन्होंने शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास रात 10 से 12 बजे तक खनिज लदे करीब 70 वाहनों के कागजात देखे।
विज्ञापन

लखनऊ से आई भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने शुक्रवार को ग्राम रहना, मायापुर रूपपुर में चल रहे खनन पट्टों और कई स्टोन क्रशरों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित पड़े कृषि भूमि के वैध आवेदन पत्रों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश जिला खान अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए शासनादेश के अनुसार खनन विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले खनिज लदे वालों की आईएसटीपी की जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार रात को निदेशक ने स्वयं वाहनों की चेकिंग की। वे रात 10 से 12 बजे तक शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास हरियाणा से आने वाले वाहनों की आईएसटीपी की जांच की। इस दौरान जिला खान अधिकारी नवीन कुमार दास, खान निरीक्षक एजाज अहमद, सर्वेयर शिवकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed