फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DIG inspected the exam preparations of trainee constables

Saharanpur News: प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा तैयारियों का डीआईजी ने किया निरीक्षण

Tue, 17 Mar 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
DIG inspected the exam preparations of trainee constables
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। डीआईजी अभिषेक सिंह ने सोमवार को पुलिस विभाग के प्रशिक्षु आरक्षियों की आंतरिक और बाह्य परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीसी स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों की तैयारियों, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया और सघन चेकिंग व्यवस्था देखी। परीक्षा केंद्र की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थापित निगरानी कक्ष में लगे सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम की भी जांच की गई। डीआईजी अभिषेक सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed