फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diesel average increased in February, Khatauli depot lagged behind

Saharanpur News: फरवरी में डीजल औसत बढ़ा, खतौली डिपो पिछड़ा

Fri, 08 Mar 2024 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Diesel average increased in February, Khatauli depot lagged behind
- परिवहन निगम ने फरवरी महीने की डीजल औसत वृद्धि की जारी की रिपोर्ट
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर डिपो ने सबसे ज्यादा 0.22 किलोमीटर प्रति लीटर की वृद्धि की

- निगम के सेवा प्रबंधक ने खतौली डिपो डीजल प्रभारी को दिए सुधार के निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिवहन निगम की बसों से फरवरी में डीजल औसत बढ़ोतरी हुई है। पूरे परिक्षेत्र में मुजफ्फरनगर डिपो ने डीजल औसत में सर्वाधिक वृद्धि की है, जबकि खतौली डिपो पिछड़ा है। इस पर सेवा प्रबंधक ने नाराजगी जताते हुए डीजल प्रभारी को डीजल औसत बढ़ाने के निर्देश दिए।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 600 से अधिक बसों का बेड़ा है। हर महीने बसों के डीजल औसत को लेकर समीक्षा होती है। परिवहन निगम ने फरवरी महीने की डीजल औसत की रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, सहारनपुर डिपो में बीएस-तीन, चार बसों से 0.12 किलोमीटर प्रति लीटर की वृद्धि की है, जबकि बीएस-6 मॉडल की बसों से 0.15 की वृद्धि हुई। एसी बसों के डीजल औसत की बात करें तो 0.11 किलोमीटर प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो की बीएस-तीन, चार और छह बसों के डीजल औसत बेहतर रहा। जिसने पूरे परिक्षेत्र में बीएस-तीन, चार व छह बसों से 0.22 किलोमीटर प्रति लीटर की वृद्धि की है। लेकिन, एसी बसों के डीजल औसत कम रहा। छुटमलपुर डिपो की बीएस-तीन, चार व छह के डीजल औसत में प्रदर्शन ठीक रहा। जिसकी वजह से वह परिक्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहा। खतौली डिपो का डीजल औसत बढ़ाने में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। बीएस-तीन, चार बसों के डीजल औसत वृद्धि 0.11 की रही। इस पर परिवहन निगम अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इससे साफ है कि अधीनस्थों द्वारा बसों व चालकों की मॉनीटरिंग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- वर्जन
फरवरी महीने में डीजल औसत बढ़ा है, लेकिन खतौली डिपो का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। डीजल औसत बढ़ाने में मुजफ्फरनगर डिपो पहले और दूसरे नंबर पर छुटमलपुर डिपो है। उन्होंने डीजल प्रभारी को निर्देश दिए कि डीजल औसत बढ़ाने में और अधिक वृद्धि की जाए।

- अक्षय कुमार, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed