फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diabetes is a silent killer, need to be alert

मधुमेह एक साइलेंट किलर, इससे सतर्क रहने की जरूरत

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Diabetes is a silent killer, need to be alert
विश्व मधुमेह दिवस पर जिला चिकित्सालय में शिविर का उदघाटन करते अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी ने कहा कि मधुमेह एक साइलेंट किलर है, जिससे मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में उन्होंने कहा कि मधुमेह की वजह से किडनी और आंख सहित शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव पड़ता है। यदि हम मधुमेह के प्रभावों से बचना चाहते हैं तो जरूरी है कि नियमित रूप से मधुमेह की जांच कराते रहे और चिकित्सक की सलाह से जरूरी दवाएं लेते रहे । खानपान में बदलाव कर भी हम मधुमेह के दुष्प्रभावों से बच सकते हैं। साथ ही व्यायाम और कसरत से भी शुगर के असर को कम किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि इंसुलिन आविष्कार के सौ वर्ष पूरे होने पर मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा द्वारा रोगियों का उपचार किया गया। एनसीडी कार्यक्रम के टीम द्वारा स्टॉल लगाकर ग्लूकोमीटर के माध्यम से व्यक्तियों का ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच और काउंसिलिंग की गई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारियों द्वारा स्टॉल लगाकर जन जागरण के लिए पंफ्लेट वितरित किए गए। शिविर में पहुंचे रोगियों को कोरोना से बचाव की जानकारी तथा कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर मुदस्सर अली, लोहित भारती, सूर्य प्रताप, चेतन मदान, राखी, सल्तनत, शिखा, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed