फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dhatri Sharma won the 25 kg weight event of Judo

जूडो की 25 किग्रा भार वर्ग की स्पर्धा धात्रि शर्मा ने जीती

Sun, 17 Oct 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dhatri Sharma won the 25 kg weight event of Judo
सहारनपुर। लेफ्टिनेंट सरबजीत सिंह ढिंडसा की स्मृति में जिला जूडो संघ ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन महाराज सिंह कॉलेज के हॉल में किया । इसमें शामिल खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए खूब दम खम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी प्रीति और जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता ने दीप जलाकर एवं शहीद सरबजीत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए। इसमें 25 किलोग्राम भार में धात्रि शर्मा पहले और अनुष्का सैनी दूसरे स्थान पर रही। 32 किलोग्राम भार में वैष्णवी पूनिया ने पहला, रुहानी ने दूसरा और ताश्वी भटनागर और मान्या कपूर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

36 किलोग्राम भार में शगुन कश्यप पहले, प्राची दूसरे, भव्या बालियान और मुस्कान सवई संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 44 किलोग्राम भार में अवनी राणा ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा, विभूति और खुशी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार में प्रज्ञा पहले, मानसी दूसरे, नैंसी और छाया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 52 किलोग्राम भार में सुजाता ने पहला, आस्था ने दूसरा, वर्षा और दिशा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान राजी शर्मा, विवेक गर्ग, प्रदीप कुमार, सोनू सिंह, प्रीति, अर्णव गुप्ता, कमलकांत पंवार, आयुषी, हर्ष, अखिल, साहिब पाल, विधि, डॉ. कपिल वत्स, डॉ. आशीष, आकाश, आशीष, सायन पाल, वैभव, अश्विन पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed