फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DFC's 18 km long railway track test successful

Saharanpur News: डीएफसी के 18 किमी लंबे रेलवे ट्रैक का परीक्षण सफल

Fri, 14 Jul 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
DFC's 18 km long railway track test successful
अधिकारियों ने न्यू पिलखनी से कलानौर तक किया लोकोमोटिव में बैठ कर सफर
विज्ञापन


सरसावा(सहारनपुर)। मालवाहक रेलगाड़ी के लिए बनाए गए डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 18 किलोमीटर लंबे इलेक्ट्रिक रेलवे ट्रैक का परीक्षण हुआ। इस दौरान इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से कलानौर रेलवे स्टेशन तक नए रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया गया जो सफल रहा। मुख्य परियोजना प्रबंधक ने स्वयं लोकोमोटिव में सवार होकर पूरे ट्रैक का परीक्षण किया।
रेलवे की माल ढुलाई के लिए बनाई गई वृहद एवं महत्वाकांक्षी परियोजना के एक महत्वपूर्ण अंग विशेष मालवाहक गलियारा (डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के अंतर्गत न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से कलानौर रेलवे स्टेशन तक 18 किलोमीटर लंबे नए बिछाए गए इलेक्ट्रिक रेलवे ट्रैक का परीक्षण किया गया। इस दौरान न्यू पिलखनी स्टेशन पर मुख्य परियोजना प्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता तथा सहायक परियोजना प्रबंधक जेपी गोयल ने नए रेलवे ट्रैक पर खड़े इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की पूजा की तथा नारियल फोड़कर ट्रैक का उद्घाटन करते हुए लोकोमोटिव को पुष्पहार पहनाया। इसके पश्चात अधिकारी लोकोमोटिव में सवार होकर दोपहर साढ़े 12 बजे न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से कलानौर रेलवे स्टेशन तक 18 किलोमीटर का परीक्षण करने के लिए निकले। अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक के साथ-साथ ओ एच ई लाइन, सिग्नल, ट्रैक, खंभे, इलेक्ट्रिक सप्लाई आदि का भी परीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन से कलानौर तथा वापस कलानौर स्टेशन से न्यू पिलखनी स्टेशन तक ट्रैक का ट्रायल किया। वरिष्ठ कार्यकारी परिचालन अशोक मोदगिल, कनिष्ठ परियोजना प्रबंधक यातायात उधम सिंह सोलंकी, कार्यकारी स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को चलाने की जिम्मेदारी लोको पायलट ईश्वर सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि माल ढुलाई के लिए रेलवे द्वारा कई हजार करोड़ रुपये की लागत से लुधियाना से पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन तक विशेष मालवाहक गलियारा (डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed