{"_id":"5803ce714f1c1bd8752923fa","slug":"devraj-elected-president-and-minister-manpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव में देवराज अध्यक्ष और मैनपाल मंत्री निर्वाचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव में देवराज अध्यक्ष और मैनपाल मंत्री निर्वाचित
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और काबीना मंत्री साहब सिंह सैनी के प्रतिनिधि राजसिंह माजरा को गुर्जर समाज ने नकार दिया है। सभा के प्रधान पद के चुनाव में आमने सामने की टक्कर में उन्हें चौधरी देवराज सिंह ने 1807 मतों के भारी अंतर से हरा दिया है। इसी गुट के मंत्री पद के उम्मीदवार मैनपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी चौधरी साहब सिंह घाटेहडा को 1829 मतों से शिकस्त दी है।
शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद साढ़े पांच बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई। रात आठ बजे चुनाव अधिकारी चौधरी सत्यपाल सिंह ने जैसे ही परिणाम की घोषणा की, वैसे ही देवराज समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ढोलों के साथ उनका विजयी जुलूस निकाला गया। जबकि राज सिंह माजरा और चौधरी साहब सिंह पहले राउंड की मतगणना के बाद परिणाम अपने उलट आते देख मतगणना स्थल से चौधरी देवराज सिंह को बधाई देकर पहले ही चले गए थे।
चौधरी देवराज सिंह गुट के विजयी होते ही उनके समर्थकों चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी प्रदीप, चौधरी ईश्वरपाल सिंह, सभा के पूर्व प्रधान चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रधान श्याम सिंह, प्रधान जसबीर सिंह, चौ अमित सिंह, विशाल देव गुर्जर, चौधरी शुभम और चौधरी मेघराज सिंह ने एक दूसरे को बधाई दी। जीत के बाद चौधरी देवराज सिंह और चौधरी मैनपाल सिंह ने कहा कि सभा से जुड़े शिक्षण संस्थानों को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का काम किया जाएगा।