सहारनपुर। श्री बांके बिहारी जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
सिद्ध पीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया, इसमें सर्व प्रथम ब्रजरस रसिका पूर्णिमा दीदी ने भजनों के माध्यम से सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने तेरी रहमत का दरिया सरेआम चल रहा है भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी भक्त श्री राधा-कृष्ण के भक्ति में डूबकर नृत्य करने को मजबूर हो गए। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान पंडित ओंकार दीक्षित चैतन्य, पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, योगेश सांवरिया, रमन सांवरिया, मनु सांवरिया, राजू सांवरिया, अमन, मनीष, गौरव, अमित, अनिल, निशांत, संजू, संदीप, पंडित योगेश दीक्षित, पंडित भारत भूषण, कमल नयन महामंडलेश्वर बाबा रिजक दास, सतीश वर्मा आदि रहे।