फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees prayed to see mother Bhagwati

श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर मांगी मन्नतें

Sat, 27 Mar 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees prayed to see mother Bhagwati
गांव नैनखेड़ी में चतुर्दशी पर मां दुर्गा मंदिर पर लगा मेला - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। श्री दुर्गा मंदिर नैनखेड़ी में वार्षिक मेला एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री दुर्गा मंदिर नैनखेड़ी में वार्षिक मेला प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की चतुर्दशी को मंदिर परिसर में लगता है। दूर दूर से श्रद्धालु यहां पर आते हैं और मां दुर्गा के दर्शन कर धर्म लाभ उठाते हैं। उल्लेखनीय है कि करीब 40 वर्ष पूर्व आज ही के दिन स्व. श्री श्याम सिंह भगत जी द्वारा श्री दुर्गा मंदिर नैनखेड़ी की स्थापना की गई थी। उन्हीं के प्रयासों से प्रतिवर्ष यहां होली से एक दिन पूर्व विशाल भंडारे तथा मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मां दुर्गा मनोकामना अवश्य पूर्ण करती है। सुबह मंदिर परिसर में सभी बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं तथा ग्रामवासियों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें दुर्गा मंदिर के सेवक डॉ नवाब प्रधान, वीरेंद्र सिंह, यतेंद्र, पीनू हलवाई, सचिन कश्यप, सुरेंद्र प्रधान, धीरसिंह, अनूप सैनी, कंवरपाल कश्यप, मोहन, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed