फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devdhund was written at the place of Deoband on hoardings

होर्डिंग्स पर देवबंद के स्थान पर देववृंद लिखा तो गरमाई सियासत

Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Devdhund was written at the place of Deoband on hoardings
देवबंद विधायक द्वारा लगवाए गए होडिँंगस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देवबंद के नाम को बदलने को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। देवबंद से भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह ने देवनगरी का तर्क देकर इसका नाम देववृंद करने की बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन


नगर में देवबंद को देववृंद लिखकर धन्यवाद होर्डिंग के जरिये इस मुद्दे को फिर से हवा दे दी है। माना जा रहा है कि विधायक ने अपने स्तर पर ही देवबंद का नाम देववृंद कर दिया है। इसे लेकर मुस्लिम समाज में रोष है।  
विज्ञापन

    
विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद देवबंद सीट पर भाजपा के ब्रिजेश सिंह विजेता बने थे। उन्होंने चुनाव जीतते ही जनता से किए वादों को पीछे करते हुए सबसे पहले देवबंद का नाम बदलकर देववृंद रखने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे उन्होंने देवबंद के प्राचीन समय में देवनगरी होने का तर्क भी दिया। नाम बदलने की बात से देवबंद ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद में सियासत गरमा गई।

इतना ही नहीं, विधायक ने इससे एक कदम आगे बढ़ाते हुए नगर में लगवाए गए धन्यवाद के होर्डिंग्स पर देवबंद की जगह अपनी विधानसभा का नाम देववृंद लिखवाया है। 

हालांकि वह पहले विधानसभा में प्रस्ताव लाकर नाम बदलने की बात कह रहे थे, मगर जिस प्रकार होर्डिंग्स पर देववृंद लिखा गया है। उसे लेकर मुस्लिम समाज विधायक से नाराज है। दारुल उलूम के उलेमा भी विधायक के रवैये से खफा नजर आ रहे हैं। 


इस संबंध में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी का कहना है कि देवबंद केवल नाम नहीं है, बल्कि यह एक तहरीक है। इसका नाम बदलना कतई उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed