फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Determine responsibilities for Assembly elections

विस चुनाव के लिए जिम्मेदारियां तय

Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Determine responsibilities for Assembly elections
मीटिंग लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर मंथन किया गया। 
विज्ञापन


 एसपी ट्रैफिक नगर सहारनपुर में कार्य के शांतिपूर्वक संपन्न कराने और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। शहर में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था भी उन्हीं की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन


नगरायुक्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, परिसर और पार्किंग की सफाई व्यवस्था कराने, चूने का छिड़काव और फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे।  सीएमओ प्रशिक्षण स्थल पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराने और आकस्मिक परिस्थितियों में एंबुलेंस की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस चुनावी प्रशिक्षण के लिए गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में खामियों को दूर करने, कार्मिकों की उपस्थिति और अनुपस्थिति समेत अनेक कार्य देखेंगे। बीएसए की भी लगभग यही जिम्मेदारी रहेगी।

 जिला पंचायत राज अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का अभिलेखीकरण, जिसमें फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, समाचार पत्रों की कटिंग एवं संक्षिप्त विवेचना आदि करेंगे।


इसके अलावा भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed