{"_id":"62cc63ce938c125f5f4b017a","slug":"despite-the-ban-the-use-of-polythene-did-not-stop-completely-saharanpur-news-mrt596600611","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद पूरी तरह नहीं रुका पॉलिथीन का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद पूरी तरह नहीं रुका पॉलिथीन का प्रयोग
विज्ञापन
सहारनपुर में पॉलिथिन में बाइक पर सामान लेजाते युवक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद नहीं हो सका है। हालांकि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर यह हुआ है कि दुकानदारों ने प्लास्टिक कैरीबैग की जगह नायलॉन के कैरीबैग रखना शुरू कर दिया है, जबकि कई दुकानदार अब भी लुके छिपे पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। बाजारों में लोगों को पॉलिथीन में सामान लेकर जाते देखा जा सकता है, जो इस बात की तस्दीक करता है कि पॉलिथीन अभी पूरी तरह बंद नहीं हुई है। उधर, कागज के लिफाफों का प्रयोग भी बहुत कम हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई तक प्रदेश से पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पॉलिथीन ही नहीं, बल्कि प्लास्टिक से बने कप और गिलास पर भी प्रतिबंध लगाने को कहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मुख्य सचिव ने पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में 10 जुलाई तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश सभी जनपदों को दिए हैं। उनके आदेश के बाद से ही नगर निगम ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध की कवायद शुरू कर दी थी। नगर निगम बीते कई दिन से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रहा है। दो दिन पहले नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अलग अलग क्षेत्रों में 16 दुकानों पर जांच की थी। कुल 31 किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ी गई थी, साथ ही 28 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। हालांकि पॉलिथीन का इस्तेेमाल पूरी तरह बंद कराने के लिए अभियान की गति वह नहीं है, जिससे पॉलिथीन में सामान बेचने वालों में खलबली हो। यही वजह है कि वह लुकेछिपे पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं और पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है।
20 दिन में निगम द्वारा चलाए गए प्रमुख अभियान
--22 जून को दस दुकानों से 21 किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ी और 28 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
--29 जून को रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए जागरूक किया।
--चार जुलाई को सात दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी साढ़े आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला।
--आठ जुलाई को 16 दुकानों से 31 किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ी और 28 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
बड़े मॉल कर रहे पालन
शहर में करीब डेढ़ दर्जन छोटे बड़े शॉपिंग मॉल हैं। खास बात यह है कि शॉपिंग मॉल पॉलिथीन के प्रतिबंध का पालन कर रहे हैं। घंटाघर के आसपास स्थित दो मॉल में कागज के बने कैरीबैग में सामान दिया जा रहा है। इनके पास पेपर से बने कैरीबैग अलग अलग साइज में उपलब्ध हैं। कोर्ट रोड ओवरब्रिज के पास स्थित मॉल में कपड़े का थैला दिया जा रहा है। इसी प्रकार दिल्ली रोड पर बने तीन मॉल में भी कागज के बने कैरीबैग में ही सामान दिया जा रहा है।

दिल्ली रोड पर पॉलिथिन में आम लेजाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में पॉलिथिन में बिकती खाने की सामग्री- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन