फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Despite opposition, the administration freed 45 bighas of land possession

विरोध के बावजूद प्रशासन ने 45 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

Sun, 14 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Despite opposition, the administration freed 45 bighas of land possession
चिलकाना के गांव कालू माजरा में अवैध कब्जे हटाने का विरोध करती महिलाएं। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। मंडलायुक्त के आदेश पर गांव कालू माजरा में एसडीएम सदर ने तालाब की जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवाया। इस दौरान गांव के लोगों ने कब्जे हटाने का विरोध किया तो पुलिस ने विरोध करने वालों को थाने पहुंचा दिया। हालांकि शाम के वक्त उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह चिलकाना पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर गांव कालू माजरा पहुंचे। इस गांव में अहाड़ी अब्दुल्लापुर के कुछ लोगों ने तालाब की करीब 45 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। बार-बार कब्जा खाली करने के आदेश देने के बाद भी ग्रामीणों ने तालाब की जमीन को खाली नहीं किया था। मंडलायुक्त के आदेश पर एसडीएम सदर ने कब्जा करने वालों को चेतावनी दी, लेकिन ग्रामीणों ने कब्जा हटाने वाली टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाएं कब्जा हटा रहे ट्रैक्टर के आगे लेट गई। मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने विरोध कर रही महिलाओं तथा पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कर शाम के समय हिरासत में लिए गए ग्रामीणों को पुलिस ने छोड़ दिया। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। यदि फिर से किसी ने कब्जा करने की कोशिश की तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed