फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Description of the curse on King Parikshit and the Krishna-Vidur episode

Saharanpur News: राजा परीक्षित को श्राप और कृष्ण-विदुर प्रसंग का किया वर्णन

Sun, 10 Aug 2025 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Description of the curse on King Parikshit and the Krishna-Vidur episode
छुटमलपुर में श्रीमदभागवत कथा कहते नवनीत डोभाल। संवाद
छुटमलपुर। श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक व्यास आचार्य पंडित नवनीत डोभाल ने राजा परीक्षित के प्रसंग, शुकदेव जन्म और कृष्ण-विदुर प्रसंग की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथावाचक नवनीत डोभाल ने बताया कि राजा परीक्षित ने एक बार ऋषि समीक से जल मांगा था, लेकिन ऋषि ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे क्रोधित होकर राजा ने उनके गले में मृत सर्प डाल दिया। इस घटना के बाद ऋषि के पुत्र ने राजा को श्राप दिया कि सात दिन में तक्षक नाग उन्हें डस लेगा। राजधानी में पहुंचने पर राजा परीक्षित को अपने उस निंदनीय कर्म के लिए बड़ा पश्चाताप हुआ⁠। वह आसक्ति का त्याग करके भगवान श्रीकृष्ण के चरणकमलों की सेवा को ही सर्वोपरि मानकर आमरण अनशनव्रत लेकर वे गंगातट पर बैठ गए। महाराज श्री ने बताया कि मत्यु के समय कोई काम नहीं आता है। इसलिए मनुष्य को समय रहते ही भगवान श्रीकृष्ण के चरणों का आश्रय लेना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने भगवान कृष्ण का विदुर के घर साग खाने का प्रसंग, कर्दम ऋषि और देवहूति की कथा भी सुनाई। कथावाचक ने श्रोताओं को भगवान का चिंतन करने और भक्ति के मार्ग पर चलने की सलाह दी। कथा के यज्ञमान बबलू धीमान और उनकी पत्नी सविता धीमान रहे। नीरज गोयल, कांता बंसल, लता कांबोज, अनिता धीमान, ललिता गुप्ता, श्वेता गोयल, सरीता गोयल, करीश्मा बड़थवाल, वीरेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed