फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy CM reached Jaswant Saini's house to bless the newly wed couple

जसवंत सैनी के घर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे डिप्टी सीएम

Thu, 09 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM reached Jaswant Saini's house to bless the newly wed couple
नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर में उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। जसवंत सैनी के बेटे की हाल ही में शादी हुई है। इस मौके पर महापौर संजीव वालिया, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, चौधरी कीरत सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, डॉ. मामचंद लांबा, चौधरी मेलाराम पंवार आदि ने डिप्टी सीएम को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम को प्रगतिशील सैनी सभा ने ज्ञापन सौंपकर सैनी समाज के गौरव पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, ताम्र पत्र स्वतंत्रता सेनानी बाबू मुल्कीराम सैनी के नाम से सहारनपुर के किसी चौराहे का नामकरण करने की मांग की। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र आजम, बार एवं प्रगतिशील सैनी सभा के अध्यक्ष अभय सैनी, विनीत सैनी, संजय सैनी, रेखा सैनी, डॉ. सुशील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed