फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted opposition, said our aim is to win every booth

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- जनता मोदी के साथ, विपक्ष में बौखलाहट, 'प्रत्येक बूथ को जीतना हमारा लक्ष्य'

Sat, 13 Apr 2024 04:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Apr 2024 04:21 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि जनता मोदी के साथ है। इससे विपक्ष में बौखलहाट है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को जीतना हमारा लक्ष्य है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted opposition, said our aim is to win every booth
सहारनपुर में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। इससे विपक्ष में बौखलाहट है। इस बार 400 से अधिक सीटें भाजपा जीतने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर प्रत्येक बूथ को जीतें। 

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही सरकार बनेगी। ये चुनाव राष्ट्रवाद और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का पूरी दुनिया में डंका बजवाया है। जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। जिसका लाभ सर्व समाज के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ जीतें। जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों की जानकारी दें। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से भी जनता को अवगत कराएं।

विज्ञापन

विपक्ष के पास देश चलाने की कोई रणनीति नहीं है। यह जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। जबकि विपक्षी पार्टियों में जातिवाद और वंशवाद हावी है। इन लोगों से जनता को कार्यकर्ता सावधान करें।

यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग

विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर पुनीत त्यागी, शीतल बिश्नोई, किशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed