फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deployment of sports coaches, stadium got two coaches

खेल प्रशिक्षकों की तैनाती, स्टेडियम को मिले प्रशिक्षक

Wed, 30 Jun 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Deployment of sports coaches, stadium got two coaches
सहारनपुर। खेल निदेशालय ने एक साल के गैप (अंतराल) के बाद खेल प्रशिक्षकों की तैनाती शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशिक्षकों की पहली सूची जारी की। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर को दो प्रशिक्षक मिले हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में खेल प्रशिक्षकों केे अंशकालिक तौर पर रखा जाता है, जिनको प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण कराना होता है। इसमें कई प्रशिक्षकों को एक जनपद से दूसरे जनपद में भी भेजा जाता है। अंतिम बार 2019 में खेल प्रशिक्षकों का नवीनीकरण किया था, मगर 2020 में कोरोना के कारण स्टेडियम बंद कर दिए थे। साथ ही खेल प्रशिक्षकों का नवीनीकरण भी नहीं हो सका था। अब दूसरी लहर के ढलने के बाद खेल निदेशालय ने खेल प्रशिक्षकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि करीब तीन माह पहले आवेदन मांगे थे, मगर निदेशालय द्वारा हाल ही में पहली सूची जारी की गई है। इसमें सहारनपुर को कबड्डी प्रशिक्षक के रूप में संजीव कुमार मिले हैं, जो अब से पहले शामली में थे। एथलेटिक्स कोच के रूप में संदीप रंधावा को भेजा है, जो मेरठ में तैनात थे। संदीप करीब तीन साल पहले भी यहां रह चुके हैं। सहारनपुर के एथलेटिक्स कोच रहे लाल धर्मेंद्र प्रताप को बागपत भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षकों की पहली सूची जारी कर दी है, इसमें दो प्रशिक्षक फिलहाल मिले हैं। दूसरी सूची भी जल्द जारी हो जाएगी। 15 दिन के भीतर अन्य प्रशिक्षक भी मिलने की उम्मीद है, मगर फिलहाल प्रशिक्षण को लेकर कोई आदेश नहीं हैं। - प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed