फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Department of Posts is busy trying to prove itself in the competition

प्रतिस्पर्धा के दौर में खुद को साबित करने में जुटा डाक विभाग

Thu, 08 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Department of Posts is busy trying to prove itself in the competition
नर सिंह, प्रवर अधीक्षक डाक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रतिस्पर्धा का दौर है, जिसमें डाक विभाग खुद को साबित करने की जद्दोजहद कर रहा है। न केवल डाक भेजने, बल्कि बैंकिंग सेक्टर में भी कदम बढ़ा रहा है। बावजूद पहले के मुकाबले डाक विभाग से डाक भेजने में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में एक प्रधान डाकघर, 43 उप डाकघर और 167 शाखा डाकघर हैं। यहां से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर आदि सेवाएं दी जा रही हैं। डाक विभाग ने कई बदलाव किए हैं। डाकिया को बाइक से डाक वितरित करने में होने वाले खर्च के रूप में पेट्रोल खर्च दिया जा रहा है। इसके अलावा डाक विभाग ने डाक ट्रेसिंग सिस्टम भी शुरू किया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में किया पांच करोड़ का लेनदेन
प्रवर अधीक्षक डाक नर सिंह ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व्यवस्था के तहत जिले में करीब 60 हजार खाते अब तक खुलवाए गए हैं। कोरोना काल में इसके जरिए करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के भी करीब 25 हजार खाते खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन चलेगा कार्यक्रम
प्रवर अधीक्षक ने बताया कि विश्व डाक दिवस पर सात दिन कार्यक्रम होगा। शुक्रवार नौ अक्तूबर को पहले दिन बैनर लगाना, पोस्ट फोरम मीटिंग का आयोजन, स्टाफ के साथ कार्यशाला होगी। 10 अक्तूबर को नए बचत खाते खोलने के लिए मीटिंग की जाएगी। 12 को मेलों का आयोजन होगा तो 13 अक्तूबर को ग्राहकों को डाक टिकटों और मुहर के बारे में जानकारी दी जाएगी। 14 अक्तूबर को ग्राहक मीट और डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं और आधार कार्ड स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। 15 अक्तूबर को सबसे पुराने पोस्ट बॉक्स धारकों को सम्मानित कर इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed