फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Department challenges with increasing number of active patients

सक्रिय मरीजों की संख्या के साथ बढ़ रही विभाग की चुनौती

Wed, 05 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Department challenges with increasing number of active patients
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित आने वालों से करीब आधी है। ऐसी स्थिति में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिनके साथ बढ़ रही है विभाग की चुनौती।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज, ग्लोकल मेडिकल कॉलेज और सीएचसी फतेहपुर के अलावा पांच निजी अस्पतालों केे अनुमति दी गई है। जनपद के सभी कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या करीब 700 है। मगर बीते कई दिन से प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 400 से अधिक आ रही है। एक दिन में 900 से अधिक तक संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि प्रतिदिन रिकवर होने वालों यानी ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित आने वालों से करीब आधी है। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती होने में पसीने छूट रहे हैं। कहीं बेड और वेंटीलेटर नहीं है तो कहीं ऑक्सीजन की कमी है। यही वजह है कि मौतें भी लगातार हो रही हैं। इसके अलावा होम आइसोलेट मरीजों केे पांच दिन की दवा की किट मुहैया कराना भी बड़ी चुनौती है। इन सभी मरीजों से प्रतिदिन दो से तीन बार कॉल कर हाल भी पूूछा जा रहा है।
विज्ञापन

बीते दस दिन की स्थिति
तिथि-------------मिले संक्रमित----ठीक हुए
चार मई----------499----------------248
तीन मई---------549----------------429
दो मई------------937----------------727
एक मई----------398----------------342
30 अप्रैल---------647---------------204
29 अप्रैल---------335---------------146
28 अप्रैल---------413---------------207
27 अप्रैल---------304---------------177
26 अप्रैल---------498---------------118
25 अप्रैल---------484---------------233
मरीजों की संख्या बढ़ना चिंता की बात तो है ही। मगर फिलहाल हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं। मरीजों को बेहतर से बेतहर इलाज और सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता से अपील है कि संक्रमण को कम करने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed