फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband station should be named Maulana Hussain Ahmed Madni: Masood

देवबंद स्टेशन का नाम माैलाना हुसैन अहमद मदनी हो : मसूद

Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Deoband station should be named Maulana Hussain Ahmed Madni: Masood
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संसद में रेल बजट पर चर्चा के दौरान कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने सहारनपुर और देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। इसके अलावा कई ट्रेनों के विस्तार और जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया।
सांसद ने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नामकरण मां शाकंभरी देवी और देवबंद रेलवे स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी साहब के नाम पर किया जाए। मां शाकंभरी देवी का इस क्षेत्र से गहरा धार्मिक संबंध है। वहीं, देवबंद की पहचान विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम के कारण होती है, जहां मौलाना हुसैन अहमद मदनी साहब ने समाज और राष्ट्रहित में अतुलनीय योगदान दिया। इन नामकरणों से क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सहारनपुर से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन चलाने, सहारनपुर से अलीगढ़ होते हुए लखनऊ तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने और मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल का विस्तार सहारनपुर तक करने की भी मांग की। संसदीय क्षेत्र कार्य प्रभारी विपिन जैन ने बताया की सांसद ने सहारनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहारनपुर में नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, काॅर्डियोलॉजी, ऑर्थाेपैडिक और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि जनपद के मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी सुविधाओं की स्थापना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed