{"_id":"6994c0574a29e0032f0cd157","slug":"deoband-roorkee-railway-line-public-demand-when-will-passenger-trains-be-operated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-169636-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद-रुड़की रेलमार्ग : जनता की मांग, पैसेंजर ट्रेनों का कब होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद-रुड़की रेलमार्ग : जनता की मांग, पैसेंजर ट्रेनों का कब होगा संचालन
Wed, 18 Feb 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को लेकर आवाज उठने लगी। व्यापारियों का भी कहना है कि जब मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है तो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन क्यों नहीं? व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि आमजन की सुविधा को देखते हुए पैंसेजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। बता दें, कि देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर ट्रेनों के संचालन को एक साल पूर्व कमिश्नर ऑफ सेफ्टी रेलवे हरी झंडी दे चुके हैं। हालांकि वर्तमान में नए रेलमार्ग पर मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने से दैनिक यात्रियों को लाभ नहीं मिल रहा है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि रेलवे विभाग को बिना कोई देरी किए पैसेंजर ट्रेनों का देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर संचालन कर देना चाहिए।
-- -- -- --
- आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन पंकज गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग को आखिर केंद्र सरकार ने पूरी कर दी है, लेकिन नए रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों का अभी तक संचालन नहीं होने से लोग निराश हैं। इसलिए जनहित में जल्द से जल्द ट्रेनों का संचालन आरंभ कर देना चाहिए।
- व्यापारी लक्की वर्मा का कहना है कि हैरानी की बात है कि एक साल के अंदर भी रेलवे विभाग पैसेंजर ट्रेन चालू नहीं कर सका, जबकि रेलवे के उच्चाधिकारी ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे चुके हैं। व्यापारियों का भी हरिद्वार, देहरादून, रुड़की आदि स्टेशनों पर आना जाना है। यदि सवारी गाड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा तो उसका हर वर्ग को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
- आईआईए के चेयरमैन विजेश कंसल का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि नए साल में देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर सवारी गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेलवे विभाग को फौरन उचित कदम उठाते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू कर देना चाहिए।
- गंडासा उद्यमी अय्यूब बेग का कहना है कि यदि सरकार पैसेंजर ट्रेन नये रेलमार्ग पर चलाना शुरू कर देगी तो जहां उसका राजस्व बढ़ेगा, वहीं क्षेत्रवासियों का सुविधा का लाभ भी मिलेगा।