फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Raped a girl by feeding her intoxicants in sweets, blackmailed her for seven years

Deoband: मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बनाकर सात साल तक किया ब्लैकमेल

Tue, 19 Nov 2024 08:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 19 Nov 2024 08:43 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी, तो युवक ने अश्लील वीडियो दिखाकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Deoband: Raped a girl by feeding her intoxicants in sweets, blackmailed her for seven years
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

देवबंद के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नगर के एक मोहल्ले के युवक का उनके घर आना जाना था। 18 अप्रैल 2017 को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उक्त युवक आया और उसे मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई और फोटो भी खींच ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने शादी का झांसा देकर उसे सालों तक बेवकूफ बनाया। उसकी वीडियो भी बनाई। पीड़िता ने बताया कि उसकी और भाई की शादी तय हो गई थी, लेकिन आरोपी ने ससुराल पक्ष के लोगों को वीडियो दिखाई, जिस कारण दोनों का रिश्ता टूट गया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर फरहान, सुलेमान, नोमान, इमरान, फैजान समेत 15 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed