फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband on ATS radar, police also alerted

UP: एटीएस के रडार पर देवबंद, सामने आया ये बड़ा अपडेट, पुलिस अफसर भी हुए अलर्ट

Fri, 20 Oct 2023 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

Deoband News : जांच में सामने आया कि सहारनपुर में कई स्लीपर सेल बनाए गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

विज्ञापन
Deoband on ATS radar, police also alerted
यूपी एटीएस

विस्तार

संदिग्धों का सुरक्षित ठिकाना बना देवबंद आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) की रडार पर आ गया है। यहां से कई बार संदिग्ध आतंकी, बांग्लादेशी, राेंहिग्या भी पकड़े गए हैं। लखनऊ एटीएस ने कोलकाता जेल से जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला को रिमांड पर लिया। जांच में सामने आया कि सहारनपुर में कई स्लीपर सेल बनाए गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

विज्ञापन


पहले भी पकड़े जा चुके संदिग्ध आतंकी
-- जेएमबी से जुड़े आठ संदिग्ध आतंकियों को एटीएस ने पकड़ा था। इनमें चार सहारनपुर के रहने वाले थे, जिनमें कामिल नामक युवक देवबंद रह रहा था।
-- देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली निवासी कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) और आकिब अहमद मलिक निवासी पुलवामा की गिरफ्तारी हुई।
-- देवबंद से पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा, जो यहां लंबे समय यहां रह रहे थे।
-- देबवंद से संदिग्ध इनामुलक को एटीएस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के तार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े मिले थे।
-- केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व यूपी एटीएस ने देवबंद में एक मदरसे छात्र को पकड़ा था, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था।
-- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए अभियान में एनआईए ने देवबंद से रोहिंग्या छात्र को पकड़ा था।
-- देवबंद में किराए के मकान में रह रहे दो संदिग्धों को एटीएस ने पकड़ा था, जिनके देश विरोधी गतिविधियों लिप्त होने के सबूत मिले थे।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed